सिंथिया स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रावत का सम्मान
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करने और नेशनल गेम्स 2025 में उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले ट्रायथलॉन खिलाड़ी संजय रावत का सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान संजय रावत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से '23 ट्राय क्लब' की स्थापना की है। सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, कात्यायन रौतेला, तुलिका रस्तोगी, प्रदीप मित्रा, नीमा पाण्डेय, मंजू जोशी, बीसी सती, प्रकाश शर्मा, वीएस बजेठा, आईडी जोशी, कोमल बिष्ट, ईशा जंगपांगी, रविन्द्र शुंठा, मीनाक्षी पुंडीर, केसी पन्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.