हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- भावना कोहली हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शौर्य कत्यूरा ने जेईई मेंस परीक्षा में 97.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शौर्य ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की। प्रधानाचार्य प्रविंद्र कुमार रौतेला ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे परिणाम नियमित प्रयास और समर्पण से ही संभव हैं। शिक्षकों ने भी शौर्य और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...