हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में खेल सप्ताह का समापन हो गया है। विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र दिए गए। हफ्ते भर चले खेलों में करीब सात सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबाल, खो-खो, फन गेम्स, वॉलीबॉल समेत तमाम खेल आयोजित हुए। खेल प्रशिक्षक एसएस कपकोटी, दीपक जोशी और रूपल बसेरा ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज खेल को जीवन का अपरिहार्य अंग बनाने की जरूरत है और किसी न किसी खेल को सीखना व खेलना जरूरी है। प्रधानाचार्य समेत निदेशक रश्मि रौतेला, प्रशासक एससी मिश्रा, अकेडमिक कोर्डिनेटर बीबी जोशी, ऋचा कर्नाटक, अनुराधा साह, गीता बोरा, ललित मोहन तिवारी, अंकिता जोशी, कैथरीन, नितिन पालीवाल, रमा पन्त, निर...