दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे सत्र का भव्य समापन हुआ। कक्षा 6-9 बालक वर्ग में प्रियांशु ने आदित्य को हराकर खिताब जीता, जबकि रितिका भारती ने बालिका वर्ग में आस्था सिन्हा को पराजित किया। कक्षा 3-5 में अयांश श्रीवास्तव व सांघवी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। निदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य पवन कुमार रॉय ने ट्रॉफी प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...