भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में पिछले साल हुए अतिथि शिक्षकों की बहाली मामले में एक सिंडिकेट सदस्य द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसमें घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन आरोपों पर लगातार बयानबाजी को टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। डॉ. आजाद ने कहा कि नियुक्ति की जांच के लिए विवि स्तर से कुलपति के आदेश पर दो-दो जांच कमेटी का गठन किया गया है। जो मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसे में सिंडिकेट सदस्य द्वारा लगातार बयानबाजी के कारण जांच प्रभावित हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...