लखीसराय, जून 7 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के निकट प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक रविवार को की गई। जिला इकाई के अध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने अध्यक्षता तथा सचिव सुनील कुमार ने संचालन किया। कोषाध्यक्ष संजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार रामगढ़ समेत अन्य ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे। सर्व सम्मति से बैठक में सूर्यगढ़ा प्रखंड ग्रामीण चिकित्संक संघ का गठन किया गया तथा सिंटु कुमार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मो. शाकिर, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार तथा अन्य दो धर्मेंद्र कुमार एवं राकेश कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- सिंटु कुमार अध्यक्ष व अशोक बने सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...