चंदौली, जुलाई 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के समीप ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस कार्यालय परिसर में बीते बुधवार की शाम समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) की विभिन्न राष्ट्रीय समितियों में मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मानित किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे और संगठन के लिए गौरव का विषय बताते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए और मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ईसीआरएमसी के महामंत्री एनएफआईआर के सहायक महामंत्री एवं रेलवे बोर्ड की डीसी-जेसीएम के सदस्य पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना उनकी निष्ठा और सक्रियता का परिणाम है। यह भी पढ़ें- रेलकर्मी की मौत का उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कहा म...