सिंचाई विभाग में टेंडर अनियमितता का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- शाहजहांपुर। ठेकेदार वेलफेयर सोसायटी ने शारदा नहर खंड की ई-निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सोसायटी ने अधिशासी अभियंता पर निविदा शर्तों में बदलाव कर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और स्वीकृति से पहले ही कार्य शुरू कराने का आरोप लगाया। ज्ञापन में ई-निविदा प्रक्रिया, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ संबंधित अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई। सोसायटी ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.