अंबेडकर नगर, जनवरी 2 -- दुलहूपुर, संवाददाता। हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। माइनर कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न शीर्षक से बीते 29 दिसंबर को प्रकाशित समाचार के बाद सिंचाई विभाग ने कटे हुए माइनर की मरम्मत करा दी है, जिससे प्रभावित किसानों ने राहत की सांस ली है। खबर को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल की ओर से संज्ञान में लिए जाने के बाद सिंचाई खंड टांडा के अधिशासी अभियंता ने पूरे मामले में विभागीय स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि टांडा समानांतर नहर की दायीं पटरी से बंदीपुर रजबहा निकलती है जिसकी कुल लंबाई 10.570 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी की मांग अत्यधिक होने के कारण बीते 19 दिसंबर को शारदा सहायक नहर से इस खंड को पानी प्राप्त हुआ था। कृषकों की मांग को देखते हुए बंदीपुर रजबहा में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.