अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या,संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित ग्रामसभा मवई खुर्द में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के चलते खेतों की सिंचाई के लिए बिछाई गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन कट गई थी। पाइप लाइन के कट जाने से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही थी। पानी बहकर निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भरा हुआ था। इसके चलते परिक्रमा मार्ग के निर्माण में बाधा भी आ रही थी। वहीं आस-पास के खेतों में पानी भर जाने से किसानों के गेंहू की फसल भी प्रभावित हो रही थी। 'हिन्दुस्तान' अखबार ने जनहित से जुड़ी इस समस्या को 12 दिसंबर को प्रकाशित अंक में 'प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बह रहा विभाग बेपरवाह' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर यह देखने को मिला कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों को भेजकर पाइप ...