औरैया, अप्रैल 4 -- अछल्दा, संवाददाता। सिंचाई विभाग ने नहर व रजवाहों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी सूची का मिलान कर नई सूची तैयार की है। इस दौरान कई नए कब्जाधारकों के नाम जोड़े गए, जबकि कुछ नामों में संशोधन भी किया गया है। शनिवार को कस्बा क्षेत्र में नहर पुल के आसपास तथा बूड़ादाना व हरचंदपुर रजवाहों के किनारे किए गए कब्जों की जांच की गई। सिंचाई विभाग के सींचपाल सनद कुमार व आनंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुरानी 103 कब्जाधारकों की सूची का सत्यापन किया। जांच के दौरान कुछ नामों में बदलाव किया गया, वहीं नए कब्जों को चिन्हित करते हुए सूची में शामिल किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब कुल 110 अवैध कब्जाधारकों की सूची तैयार की गई है। विभाग द्वारा आगे इन कब्जों को हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

हिंदी हिन...