बदायूं, सितम्बर 18 -- बिसौली, संवाददाता। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जयंत मिश्र ने विसुनिया खेड़ा में नलकूप नंबर 58 का निरीक्षण किया। पौधारोपण कर वातावरण को हरा भरा रखने का संदेश दिया। किसानों से बात कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्य अभियंता जयंत मिश्रा, अधीक्षण अभियंता अश्वनी कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पंकज सिसोदिया ने किसानों की समस्याएं सुनी। सर्वा के प्रधान अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को बिना किसी दिक्कत के सिंचाईं को पानी मिल रहा है। मुख्य अभियंता जयंत मिश्र ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों के बारे में बताया। सिचाई संघ अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। एसडीओ आशीष शर्मा, जितेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष मुनीश सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, जय पाल सिंह, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह, मनोज गुप्ता, हिमांशु भट्ट, सतीश पाल सिंह मौजूद थे।

हिंदी...