चंदौली, दिसम्बर 29 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित सिंचाई विभाग का डाक बंगला इन दिनों घोर उपेक्षा और लापरवाही का शिकार बना हुआ है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सरकारी भवन और उसकी बाउंड्री अब झाड़-झंखाड़ से पूरी तरह घिर चुकी है। परिसर में चारों ओर उगी घास, झाड़ियां और फैली गंदगी साफ तौर पर विभागीय उदासीनता को उजागर कर रही है। कभी अधिकारियों के ठहराव और सरकारी बैठकों के लिए उपयोग में आने वाला यह डाक बंगला अब बदहाली की मिसाल बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाक बंगला और उसका परिसर वर्तमान में निजी प्रयोग में लिया जा रहा है। सरकारी संपत्ति होने के बावजूद यहां विभागीय कार्यों के बजाय निजी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जो नियमों के विरुद्ध है। परिसर में नियमित सफाई नहीं होने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.