गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर। सिंचाई विभाग की बाढ़ बचाव एवं कटानरोधी परियोजनाओं में निविदा प्रक्रिया सुस्त पड़ने से कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। अधिकांश प्रमुख परियोजनाएं अभी तक खुल नहीं सकी हैं, जबकि विभाग ने 15 जून तक सभी कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राप्ती, रोहिन और सरयू नदी के कटान को देखते हुए 27 संवेदनशील स्थलों पर लगभग 142.88 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनसे 10.31 लाख आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। पांच करोड़ से अधिक लागत की आठ परियोजनाओं के लिए 50 से अधिक ठेकेदारों ने आवेदन किया है, लेकिन प्रक्रिया अभी लंबित है। मुख्य अभियंता गंडक विकास सिंह ने शीघ्र कार्य प्रारंभ व गुणवत्ता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...