प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। टीबी कॉलोनी तेलियरगंज में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की घर के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आधी रात के बाद हुई वारदात से कर्मचारी और उसके परिवार में दहशत फैल गई। शिवकुटी पुलिस को मौके से तीन खोखे बरामद मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।सिंचाई विभाग के गोविंदपुर कार्यालय में कार्यरत विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टीबी कॉलोनी तेलियरगंज स्थित राजकीय आवास में परिवार के साथ रहते हैं। 30 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी उनकी वेन्यू कार पर गोलियां चलाईं। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। विजय कुमार के मुताबिक फायरिंग में कार की पीछे की डिक्की और कांच क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...