मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। नगर के फतहा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में सोमवार को सिंचाई संघ की बैठक हुई। इस दौरान सिंचापाल, सिचाई पर्यवेक्षक के शोषण का मुद्दा उठाया गया। कहा कि शासनादेश के विरुद्ध सिंचपाल और पर्यवेक्षक को ई-आफिस में किया गया है। इसके अलावा राजस्व कर्मचारियों के समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री मांगों संबंधित मांगपत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा गया। पत्रक में चेतावनी दी गई कि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 30 मार्च को धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। संघ के मंत्री रामलखन की अध्यक्षता में बैठक हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...