बांदा, जुलाई 18 -- बांदा, संवाददाता। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत नरैनी ब्लॉक के करतल, डढ़वा मानपुर और कुरहूं गांवों में बने ब्लास्ट कूपों के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दिशा समिति के सदस्य एवं आरटीआई कार्यकर्ता ब्रजभूषण सिंह यादव ने चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त से जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एक दर्जन ब्लास्ट कूपों में मार्च 2026 तक केवल तीन का निर्माण पूरा हुआ था, लेकिन सभी कूप पूर्ण दर्शाकर भुगतान कर दिया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में अधूरे कार्य पूरे कर अनियमितताओं पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- सिंचाई विभाग के कार्यों पर उठे सवाल, डेढ़ करोड़ की योजना की जांच की मांग साथ ही जुलाई 2026 में बनाए जा रहे कूपों में भी तकनीकी मानकों की अनदेख...