बुलंदशहर, जून 19 -- शहर के गंगनगर स्थित श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम की 30 वर्ष पुरानी धर्मार्थ बगिया को सिंचाई विभाग द्वारा तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए इसका लोगों ने विरोध किया है। इस संबंध में आश्रम समिति और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई है। लोगों का आरोप है कि विभाग इस रमणीय स्थल की हरियाली को नष्ट कर वहां सीमेंट की दीवार खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। जिले प्रभारी और राज्यमंत्री राजस्व विभाग को सौंपे गए पत्र में आश्रम समिति के अध्यक्ष पंडित राम किशोर शर्मा ने बताया कि नहर स्थित यह परिसर मथुरा की सुप्रसिद्ध रमणरेती का ही एक अंश है। यह भी पढ़ें- देशी शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन आश्रम परिसर में बनी सुंदर बगिया पिछले तीन दशकों से स्थान...