गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- नेपाल के पहाड़ों से लेकर पूर्वांचल के तराई में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी भी सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। लेकिन पानी आने पर बहाव तेज होगा, जिससे कहीं- कहीं पर कटान हो सकती है। जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग सतर्क है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक नेपाल के पहाड़ों में अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। इसका असर राप्ती और रोहिन नदियों पर दिखाई पड़ेगा। उधर, शनिवार को शाम चार बजे सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या पुल पर खतरे के निशान 92.730 की तुलना में 91.440 मीटर दर्ज किया गया। यहां नदी लगभग 1. 20 मीटर नीचे बह रही है। तुर्तीपार में खतरे का निशान 64.010 मीटर है, जहां नदी 62.840 मीटर पर रही। राजघाट के बर्डघाट में लगे मीटर गेज पर खतरा बिंदु 7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.