शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। निरीक्षण भवन में सिंचाई बंधु की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के सामने मुद्दे उठाए। एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यवृत्त की समीक्षा की गई और समाधान पर आश्वासन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने की। प्रतिनिधि विधायक कटरा सुशील कुमार गुप्ता ने तिलहर में खंभों पर दिन-रात जलते बल्बों का मुद्दा उठाया। सौरभ गुप्ता ने शारदा नहर में सिल्ट सफाई कार्य पर सवाल उठाए। अमर सिंह ने नलकूपों पर अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। सुमित सिंह भदौरिया ने पंप कैनाल सफाई व क्षतिग्रस्त पुलिया का मामला उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...