इटावा औरैया, मार्च 7 -- सिंचाई बंधु की बैठक 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 10बजे से सिंचाई विभाग के नवीन प्रशासनिक भवन में होगी। सिंचाई बंधु की यह बैठक प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को की जाती है ।इस बैठक में किसानों की सिंचाई से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अशोक दीक्षित करेंगे किसानों से बैठक में आने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...