मैनपुरी, मई 2 -- बिछवां, थाना क्षेत्र के ग्राम ईमायदपुर में सिंचाई के विवाद में शुक्रवार शाम फायरिंग हो गई। वहीं दोनों पक्षों में खूब लाठी डंडे चले। एक युवक गोली लगने व दूसरा युवक लाठी डंडों से घायल हो गया। मामले की तहरीर एक पक्ष ने दी है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्राम ईमायदपुर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि 1 मई को उसका चचेरा भाई योगेंद्र सिंह का गांव निवासी राहुल, अजय पुत्रगण रामपाल, जयशिव पुत्र वीरेंद्र सिंह गुप्ता से माइनर के पानी को लेकर दिन में विवाद हो गया। बताया कि उसका भाई रात 9:30 बजे परचूनी की दुकान के बाहर तख्त पर बैठा था। तभी आरोपी राहुल, अजय व जयशिव हाथों में तमंचा व लाठी डंडा लेकर आए और तमंचा से फायर कर दिया। गोलीयोगेंद्र सिंह के बाएं हाथ में लगी। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.