औरैया, जनवरी 11 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात तीन किसानों के खेतों से सिंचाई के लिए लगे पंपिंग सेट चोरी कर लिए। घटना से किसानों में रोष व चिंता व्याप्त है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। गांव बढ़ुआ निवासी किसान सुरजीत राजपूत का खेत पाता से फक्कड़पुर जाने वाले खड़ंजे के किनारे स्थित है। किसानों के अनुसार रात में चोर खेत पर रखे पंपिंग सेट को उखाड़कर ले गए। इसी रात चोरों ने दो अन्य किसान-ओमप्रकाश निवासी भाऊपुर और गोपाल निवासी दयालनगर-के खेतों में बंबा के किनारे रखे पंपिंग सेट भी चोरी कर लिए। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने पंपिंग सेट गायब देखे तो इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। रबी की फसल की कैसे होगी सिंचाई पंपिंग सेट चोरी से किसानों को सिंचाई के लिए प...