गिरडीह, जनवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ओझाडीह पंचायत के महुआटांड़ में सिंचाई के लिए लगाए गए सोलर प्लेटों को बदमाशों ने गुरुवार की रात चोरी कर ली। सोलर प्लेटों की चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था पर इसका असर पड़ा है। जिससे किसान इस घटना से काफी मर्माहत हैं। महुआटांड़ के धरतीथान मौजा में सिंचाई विभाग द्वारा लाखों की लागत से सोलह सोलर प्लेट लगाया गया था। सोलर सिस्टम से किसानों के खेतों में पानी मिल रहा था। इस बीच बदमाशों द्वारा चार सोलर प्लेटों की चोरी कर ली गई। जिससे किसानों के खेतों में पटवन का कार्य बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने थाना को इस घटना की सूचना नहीं दी है। स्थानीय गांव निवासी रामचंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2000 में धरतीथान मौजा में सिंचाई सुविधा के लिए सोलर सिस्टम की व्यवस्था की गई थी। किसानों के खेतों में इस व्यवस्था से पानी मिल रह...