विकासनगर, अप्रैल 26 -- तहसील क्षेत्र की आदूवाला पंचायत में भीषण गर्मी के दौरान किसानों के सामने खेतों की सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। नाराज किसानो ने रविवार को प्रदर्शन कर पाइप लाइन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए डाली गई भूमिगत पाइप लाइन जगह-जगह से फट गई है। जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...