बस्ती, जनवरी 23 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। रबी के इस सीजन में बभनान रजवाहा पानी की कमी के चलते सफेद हाथी साबित हो रहा है। रजवाहा पूरी तरह सूख चुका है, जिससे गेहूं और सरसों की फसलों की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। विभागीय सुस्ती और निर्माणाधीन कार्यों की वजह से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलों के बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। वर्तमान में गौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इस रजवाहा में लाइनिंग निर्माण और सफाई का कार्य चल रहा है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि रबी सीजन शुरू होने के बावजूद कुछ हिस्सों में सफाई कार्य अब तक अधूरा है। सिंचाई का समय होने पर भी नहर में पानी नहीं होने से किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यदि किसान पंपिंग सेट (निजी संसाधनों) से सिंचाई करते हैं, तो डीजल का खर्च उनकी खेती की लागत को काफी बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.