उरई, अप्रैल 23 -- कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय मूंग सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।किसानों ने बताया कि उन्होंने विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखा है, इसके बावजूद उन्हें बेहद कम और अनियमित बिजली मिल रही है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती के विरोध में आज भाकियू टिकैत के नेता बिजली दफ्तर पर देंगे धरना इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन में किसानों ने बुंद...