भागलपुर, अगस्त 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरीफ सीजन 2026 में कम बारिश व सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कृषि विभाग ने डीजल अनुदान की गाइडलाइन जारी कर दी है। पंपसेट से धान व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान दिया जाएगा। किसानों को 75 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी बिहार सरकार देगी। धान और मक्का की फसलों के लिए यह अनुदान 750 रुपये प्रति एकड़ की दर से मिलेगा। तीन से पांच बार की सिंचाई के लिए आठ से 10 एकड़ तक में किसानों को लाभ मिलेगा। हालांकि घोषणा के बावजूद कृषि विभाग के पोर्टल पर अनुदान के लिए जिलावार लिंक उपलब्ध नहीं कराया गया है।इधर, अब तक जिले में औसत से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं धान की रोपनी का लक्ष्य करीब 93 प्रतिशत पूरा हो गया है। खेतों में पानी की कमी के कारण किसान परेशान हैं। मामले पर जिला कृषि पदाधिक...