हाजीपुर, फरवरी 12 -- पांच पर लीड.. किसानों की धूप ने बढ़ाई चिंता, पछुवा हवा के कारण खेतों की नमी हुई खत्म डीजल अनुदान शुरु कराने की हुई मांग सिंचाई के बाद भी खेतों में पड़ रही है दरारें,किसान चिंतित सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र पिछले एक सप्ताह से दोपहर की धूप व पछुआ हवा ने सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेजी से मौसम में हो रहे बदलाव से गेहूं के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। बदलते मौसम व बारिश के अभाव में सिंचाई के बावजूद गेहूं की खेतों में दरारे पड़ रही है। पछुआ हवा के कारण खेतों की नमी जल्द खत्म हो जा रही है। इस कारण किसानों को बार-बार सिंचाई करने की नौबत झेलनी पड़ रही है। किसानों की मानें तो गेहुं की फसल में अमूमन एक से दो सिंचाई की जरुरत होती है। लेकिन किसानों ने बताया कि इसी तरह का मौसम...