भभुआ, मई 22 -- विद्युतीकरण के बाद पर्याप्त बिजली नहीं मिलन की वजह से हो रही है परेशानी रामपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के बधार में करीब 50 एकड़ में की गई है खेती (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कई गांवों के बाधार में लगी गर्मा मूंग, उड़द व सब्जी की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। सुख रहें हैं। इसका कारण कृषि फिडर से किसानों को नियमित बिजली नहीं मिलना बताया जा रहा है। यह समस्या रामपुर प्रखंड के बिजरा, ठकुरहट, बसिनी, गंगापुर, लोहदी, भलुहां, लिल्ली सहित एक दर्जन से अधिक गांव के बधार में देखी जा सकती है।

कृषि विद्युतीकरण की स्थिति बताया गया है कि कृषि विद्युतीकरण के तहत उक्त गांव के बधार में स्थित कुआं, बोरिंग व अन्य जलस्रोत वाले स्थानों तक विद्युत पोल गाड़कर तार खींचा गया है। मोटर व समरसेबुल चलाने के लिए किसानों को कनेक्शन दिया...