सोनभद्र, अप्रैल 27 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में सोमवार को सिंचाई कूप में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। वह सिंचाई कूप के पास मवेशियों को भगा रही थी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव निवासी 38 वर्षीय फुल कुंवर पत्नी सोमारु घर के पास स्थित सिंचाई कूप के समीप खेतों में मवेशियों को भगा रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कूप में जा गिरीं। काफी देर तक परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो कूप के पास उनकी चप्पल दिखाई दी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने कूप में झांककर देखा तो महिला का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने जांच के बाद महि...