गिरडीह, फरवरी 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सिंचाई कूप निर्माण कार्य के दौरान कर्ज के बोझ से दबे किसान ने लंबित राशि का शीघ्र भुगतान नही होने पर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी है। यह मामला मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव से जुड़ा हुआ है। इस सिलसिले में किसान रसीद अंसारी ने 17 फरवरी को बीडीओ को आवेदन देकर अपनी पीड़ा से अवगत करा दिया है। बीडीओ को दिए गए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मनरेगा के तहत उसकी जमीन पर वर्ष 2023 -24 में सिंचाई कूप निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिली है। उन्होंने बरसात के मौसम में कूप धंसने की संभावना को लेकर महाजन से कर्ज लेकर उसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया। कूप निर्माण कार्य हुए महीनों बीत गए हैं लेकिन सामग्री मद की उन्हें राशि नहीं मिली है। कहा कि वह पहले से कूप निर्माण कर कर्ज के बोझ से ...