हल्द्वानी, अगस्त 31 -- कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने कालाढूंगी नहर के लिए बोरी नदी पर डायवर्जन हेड निर्माण की Rs.3.49 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों में फंसी यह बहुप्रतीक्षित योजना जल्द धरातल पर उतरेगी और नदी का जल स्तर कम होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सहायक अभियंता गणेश पांडे ने बताया कि इससे कोटाबाग ब्लॉक और नगर के 25 गांवों को निर्बाध सिंचाई जल मिलेगा। इस योजना से खरीफ की 2364 हेक्टेयर और रबी की 2941 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, अधिशासी अभियंता डीके सिंह, विनोद बुढलाकोटी, हरीश मेहरा, कुबेर बोरा, राजेंद्र जलाल, प्रकाश भट्ट, महेंद्र दिगारी, गोपाल बुढलाकोटी, नरेंद्र सामंत, नरेंद्र आर्या, दीवान बिष्ट, मोहन खोलिया, रज्जी आर्या शामिल रहे।...