चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग में खेत की सिंचाई का पैसा मांगने पर पिता-पुत्र के साथ परिवार के सदस्यों व उनके रिश्तेदारों ने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। बक्टा बुजुर्ग निवासी नितीश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल रविवार की देर शाम करीब नौ बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान परिवार के ही विजय निषाद अपने खेत मे गेहूं की कटाई-मंडाई के बाद ट्रैक्टर में भूसा भर रहे थे। तभी उसके पिता सरसचंद्र ने विजय से नलकूप से खेत की सिंचाई का पैसा मांगा। पैसा मांगने पर नाराज होकर विजय, उसकी पत्नी चंदा देवी, बहनोई रामबाबू व भांजा शुभम के अलावा उनके साथ मौजूद करीब छह अन्य लोगों ने मिलक...