बिजनौर, जनवरी 3 -- खेत में सिंचाई कर रहे किसान के साथ करीब आधे घंटे तक गुलदार भी खेत में मौजूद रहा। किसान का दावा है कि खेत मे जहाँ वह खड़ा था। उसी के पीछे गुलदार बैठा रहा। गुलदार की मौजूदगी होने के अहसास से किसान दहशत में आ गया। ग्राम समसपुर निवासी राहुल तोमर पुत्र प्रवीण सिंह शुक्रवार दोपहर के बाद गांव के पास स्थित खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। किसान राहुल तोमर के अनुसार जिस स्थान से वह खेत में हो रही सिंचाई पर नजर रख रहा था उसी स्थान पर पीछे ही गुलदार बैठा हुआ था, जिसका आभास तक नहीं हुआ। किसान खेत का राउंड लगाने के बाद दोबारा उसी स्थान पर आकर खड़ा हो गया। कुछ समय के बाद जैसे ही गुलदार के होने का एहसास हुआ तो किसान भयभीत हो गया। गनीमत यह रही कि गुलदार उठा और भागता हुआ दूसरे खेत में घुस गया। किसान के हाथ में मोबाइल होने के का...