कन्नौज, जनवरी 15 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़पुरवा में ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई करने गया किसान अचानक करेंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम सभा सहजापुर के मौजा भूड़पुरवा निवासी राजेश कुमार पुत्र बालकराम गुरुवार की सुबह फसल में सिचाई करने के लिये गांव निवासी गंगासिंह के ट्यूबवेल पर गया था। जहां किसी तरह वह करेंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गये और लोगों ने जैसे-तैसे उसे करेंट से मुक्त कराया। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.