हमीरपुर, दिसम्बर 5 -- सरीला, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में खेतों में बने कुएं से फसल में सिंचाई करने गए किसान की गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। शाम को खोजबीन के दौरान किसान का शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटैलिया बाजा गांव निवासी मनीष ने बताया कि 55 वर्षीय पिता रविंद्र गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खेतों में बने कुएं से फसल में पानी लगाने गए थे। दोपहर में बेटा भाई अंशुल खाना लेकर पहुंचा, लेकिन पिता नजर नहीं आए। खाना वहीं रखकर वह वापस लौट आया। शाम तक भी पिता घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू की। कुएं पर टॉर्च की रोशनी डालकर देखा तो पिता का शव पानी में उतरा रहा था। ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.