सिंचाई करने गए किसान का खेत में पड़ा मिला शव
बागपत, जून 5 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में एक किसान का शव उसके खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि किसान बुधवार की सुबह ज्वार फसल की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे, तो उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढिकौली गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद उर्फ पिंटू बुधवार की सुबह ज्वार फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था। उसके साथ उनका पुत्र अक्षु भी मौजूद था। यह भी पढ़ें- खंधा में मिला बुजुर्ग का शव खेत में काम के दौरान दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी बढ़ने पर अरविंद ने बेटे को घर वापस भेज दिया था और खुद खेत पर रूक गया था। देरशाम तक भी जब अरविंद वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन खेत पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.