बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। गौर पुलिस ने सिंचाई करते वक्त मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के अजगैवा जंगल टोला पंडितपुर निवासी मंजू देवी पत्नी संतोष कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी ने सिंचाई करते वक्त मेड़ कट जाने को लेकर उन्हें लोहे की पाइप से मारा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी रामप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...