समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- सिंघिया। प्रखंड व नपं क्षेत्र में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे तक घने कोहरा छाया रहा। वहीं पछुआ हवा ने भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह 10 बजे के बाद सूरज दिखा। हालांकि धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही वापस ठंड का असर बढ़ने लगा। कुहासा व ठंड के कारण सुबह में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। खासकर निजी स्कूलों के बच्चे को सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने में अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे और गिरते तापमान के कारण सुबह 9 बजे तक अधिकांश लोग घर में ही दुबके रहे। उन्हें सुबह के समय ठंड अधिक रहने के कारण घर से बाहर निकलने में असहज लगा। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन नें लोगों के दिनचर्या में परिवर्तन ला दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.