समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- सिंघिया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के आयोजन में अब एक पखवाड़े से भी कम समय शेष रह गया है। चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से नहाय-खाय से होगी। समापन 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ होगा। अमूमन दुर्गा पूजा संपन्न होते ही क्षेत्र के लोग दिपावली और छठ पूजा की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। लेकिन प्रखंड के आस्था के प्रतीक रहे कमला नदी जलकुंभी व गंदगी से पटा है। जिसे देखकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। इस नदी में प्रखंड के शुम्भा ड्योढी, नवटोलिया, बंगरहट्टा, पिपरा, महुआ, बस्तीपट्टी, वारी, जमुआ समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोग नदी के दोनों किनारे छठ पर्व मनाते हैं। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटते हैं। ऐसे में कमला नदी की सफाई जरूरी है, इसके बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा छठ घाटों की साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.