समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- विभूतिपुर। रेलवे स्टेशन सिंघियाघाट के निकट दुकानदारों और वेंडरों से अवैध रूप से वसूली की शिकायत को लेकर स्थानीय पुलिस ने बुधवार को जांच शुरु की। इसके बाद आसपास में हड़कंप मच गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि विगत दिनों रेलवे की जमीन को अतिक्रमित कर दुकान चलाए जाने के खिलाफ एक आदेश के आलोक में कार्रवाई हुई थी। रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था। उसके बावजूद यहां दुकान फिर लगने लगे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां अवैध तरीके से संचालित दुकानदारों से वसूली करने वाले एक रैकेट के सक्रिय रहने की सूचना प्राप्त हुई। जिसको लेकर एएसआई प्रमोद कुमार को संभावित स्थल व उसके आसपास जांच करने को कहा गया था। रेलवे लाइन के आसपास के दुकानदारों और यात्रियों से अवैध वसूली रैकेट में शामिल संदिग्धों को चिह्नित किया जाएगा। अपने क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.