कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब सिंघाड़ा से लेकर छोला-भटूरा और मसालडोसा तक पहुंचनेवाला है। कोडरमा में कॉमर्शियल गैस की कीमत 3275 रुपये होने के बाद छोटे से लेकर बड़े होटल और ठेला वाले परेशान हैं। जिले में नमकीन में सबसे ज्यादा बिकने वाला सिंघाड़ा, छोला-भटूरा, मसाल डोसा की कीमत एक बार फिर से बढ़ सकती है। कुछ होटल संचालकों ने कहा कि जल्द ही समोसे की कीमतों में तीन से पांच रुपये तक का इजाफा हो सकता है। ठेला पर बिकने वाली कचौड़ी-जलेबी की कीमत प्रति प्लेट 30 से बढ़कर 35 से 40 रुपये होने की उम्मीद है। शहर के कुछ दुकाननदारों ने बताया कि अप्रैल में ही छोले-भटूरे और मसाला डोसा की कीमतों में इजाफा किया गया है। कुछ होटल संचालकों ने बताया कि कॉर्मिशयल गैस की किल्लत हुई तो सभी शाखा में कोयला वाला चूल्हा उपयोग करने लगा। कारखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.