बागपत, जून 29 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर में संगम हथकरघा क्लस्टर विकास समिति पर बुनकरों के हित में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बुनकरों को सरकार द्वारा दो किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों पर उपलब्ध सब्सिडी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। पावर लूम इंस्पेक्टर हसीन अहमद ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बुनकरों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध कराना है। जिससे वे अपने हाथकरघा और अन्य उपकरणों का संचालन आसानी से कर सकें। इस योजना से बुनकरों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बिजली खर्च में कमी आएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। तेजपाल सिंह, नासिर, नूर हसन, यूनुस, सहाबुदीन, साजिद सहित अन्य बुनकर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कपड़ा मंत्रालय की ओर से लगी चौपाल में बताईं योजनाएं यह भी पढ़ें- कपड़ा मंत्रालय की ओर से लगी चौपाल में बताईं योजनाएं

हिंदी ह...