बागपत, जून 29 -- अमीनगर सराय। बागपत-मेरठ-सोनीपत हाइवे पर दीपक फार्म हाउस के पास सोमवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग अर्द्ध विक्षिप्त था और पिछले कई महीनों से इधर उधर घूमता रहता था। सोमवार को सिंघावली अहीर गांव के व्यक्ति रमेश ने थाना सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना दी कि बागपत-मेरठ-सोनीपत हाइवे पर दीपक फार्म हाउस के पास सड़क के किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- सलारपुर में पिलर के पास मिला शव लोगों ने बताया कि उक्त बुजुर्ग अर्द्ध विक्षिप्त था और पिछले करीब छ माह से सराय मोड़ से सिंघावली अहीर बिजलीघर के बीच घूमता रहता था। रविवार को ...