चतरा, अगस्त 21 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। सावन माह के पवित्र अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी सहित विभिन्न गांवों से बोल बम के लिए काफ़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एक जत्था पूरे उत्साह और उमंग के साथ भक्तिमय माहौल में रवाना हुए। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए पैदल यात्रा करेंगे। जत्थे का रवाना होने से पूर्व प्रखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां दक्षिणेश्वरी भगवती मंदिर ग्राम लेम्बोईया एवं नावाडीह पंचायत के प्रसिद्धि तीर्थ स्थल मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर भी में पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। साथ ही बाबा भोलेनाथ से मंगल यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने कामना की। यह भी पढ़ें- कांवर में सवार होकर देवघर की ओर बह रही आस्था की गंगा श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर "बोल बम" और "हर-हर महा...