चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर । लट्टू उरांव कल्याण समिति के सहयोग से फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के तात्वाधान में सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम चक्रधरपुर में 8 मई से चल रहे चक्रधरपुर प्रीमियर लीग सेसन-1 के खिताबी मुकाबला में सिंघानिया टाईट्ंस ने चक्रधरपुर सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बन गया है। रविवार 17 मई देर रात तक स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों और दर्शकों के अपार उत्साह के बीच संपन्न हुए फाईनल मैच में आज टॅास जीत कर चक्रधरपुर सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर के खेल में केवल 10.5 ओवर खेल 56 रन में टीम के सभी खिलाड़ी आउट हो गए। टीम की ओर से सर्वाधिक रन विवेक चौरसिया ने 12 बाल में 17 रन और अंकित गुप्ता ने 12 बाल में 15 रन बनाया। जीत के लिए 57 रन का लक्ष्य लेकर उतरी सिंघानिया टाईट...