सीतापुर, मई 12 -- सीतापुर, संवाददाता। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को स्टूडेंट लीड कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लीड पाठ्यक्रम के तहत आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपे आत्मविश्वास को बाहर लाना और उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक कौशल में भी दक्ष बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक चार्ट और मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों ने न केवल अपनी परियोजनाओं का मौखिक रूप से विवरण दिया, बल्कि बड़ी कक्षाओं के छात्रों द्वारा पूछे गए तकनीकी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी बहुत ही सरलता और निपुणत...