नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाने में आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उन पर रात के वक्त घरों में जबरन घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों में से एक महिला ने खुद यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि शर्मा केंद्रीय बलों के जवानों के साथ पहुंचे थे। मालूम हो कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले, फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने शर्मा के क्षेत्र का दौरा करने पर आपत्ति जताई थी। खान ने कहा कि अगर शर्मा सिंघम हैं, तो वह पुष्पा हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.