धनबाद, जुलाई 1 -- सिंगड़ा बस्ती निवासी पार्वती देवी ने महुदा थाना में एक लिखित शिकायत देकर अपने पड़ोसी नारायण महतो पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में उसने कहा है कि नारायण महतो अपने घर में महुआ शराब तैयार कर उसकी बिक्री करता हैं। उनके अनुसार प्रतिदिन दर्जनों युवक वहां शराब पीने पहुंचते हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि रात करीब 10 बजे से 12 बजे तक कथित रूप से शराब की बिक्री जारी रहती है। इस दौरान शराब पीने पहुंचे लोगों के बीच अक्सर विवाद और हंगामा होता रहता है, जिससे आसपास के लोगों को रात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध ...